कुंडली में क्या है
जन्म कुंडली आपके जन्म के समय आकाश में ग्रहों की स्थिति का नक्शा है। बारह भाव लग्न से शुरू होते हैं और हर ग्रह किसी राशि और भाव में बैठा होता है। चंद्रमा जिस राशि में हो वही आपकी राशि है।
मुफ्त कुंडली में राशि, नक्षत्र, लग्न, मांगलिक दोष और वर्तमान महादशा मिलती है। पूरी रिपोर्ट में हर ग्रह का फल, नवांश, दशा अंतर्दशा और साढ़ेसाती की तारीखें हैं।